- जिला मुख्यालय स्थित तरण ताल में आयोजित हुई तैराकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित तरण ताल में शुक्रवार की शाम पांच बजे तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें 50-50 मीटर की फ्री स्टाइल स्वीमिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें डॉक्टर वर्ग में डॉ. वैभव ज्योति और अन्य वर्ग में अस्तित्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने स्वीमिंग खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुई तैयारी प्रतियोगिता में सबसे पहले शहर के डॉक्टरों के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें डॉ. वैभव ज्योति ने प्रथम, डॉ. विकास गुप्ता ने द्वितीय और डॉ. पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अन्य वर्ग की हुई 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में अस्तिव ने प्रथम, सुभाष अग्रवाल ने द्वितीय और शशि भूषण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सूरज कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।