फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में दवा की आठ दुकानों मेंं मिली गड़बड़ी

Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला सीएचसी के बगल में मेडिकल स्टोर की जांच करते देवरिया व कुशीनगर के औषधि निरीक्षक राघवेंद्
विज्ञापन
रामकोला। सीएचसी के पास शुक्रवार को देवरिया और कुशीनगर के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त जांच में आठ मेडिकल स्टोर्स में अनियमितता मिली। टीम ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। सहायक आयुक्त औषधि मंडल गोरखपुर को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन




सहायक आयुक्त औषधि मंडल गोरखपुर के निर्देश पर कुशीनगर के औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय व देवरिया के राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त टीम बनाकर रामकोला कस के अगल-बगल में चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच की। दवा दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई दुकानों के बंद मिलने पर अधिकारियों ने नोटिस जारी करने की बात कही। साथ ही जिन दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। इस संबंध में औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर कई कमियां मिली हैं। मरीज को दवा की पक्की रसीद नहीं दी जाती है। इसकी रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि मंडल गोरखपुर को भेजी जाएगी। जिन आठ दुकानों की जांच हुई है, उन्हें भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें