पडरौना। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नेबुआ नौरंगिया और अलग-अलग पेट्रोल पंप पर जांच की। इसमें गन्ना लदे आठ ट्रैक्टर-ट्राॅली और बिना हेलमेट के पेट्रोल ले रहे बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए 15 बाइकों को चालान कर दिया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पडरौना-नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर वाहनों की जांच करते हुए प्रतिबंधित मिले आठ गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों को चालान कर उनसे 2.75 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। यह सभी ट्रैक्टर-ट्रॉला अलग-अलग तौल केंद्रों से गन्ना लेकर चीनी मिल रामकोला और पिपराइच जा रहे थे। इसके अलावा ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक का भी चालान किया गया है। इसी तरह पेट्रोल पंप पर भी जांच की गई है। वहां बिना हेलमेट के पेट्रोल ले रहे 25 बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक को चालान किया गया है।