फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए श्रीलंका सरकार को भेजा गया आमंत्रण

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का जायजा लेते एएआई उतरी क्षेत्र के डायरेक्टर डी के कामरा व जनता ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए श्रीलंका सरकार को भेजा गया आमंत्रण
विज्ञापन

उत्तरी क्षेत्र के डायरेक्टर डीके कामरा बोले, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ होगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए श्रीलंका सरकार को पत्र भेजा गया है। विदेश मंत्रालय श्रीलंका सरकार के संपर्क में है। कोरोना संकट के चलते निर्णय लेने में देरी हो रही है।
यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उत्तरी क्षेत्र के डायरेक्टर डीके कामरा ने मीडिया को दी। बुधवार की सुबह दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का निरीक्षण करने पहुंचे डायरेक्टर ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका सरकार को उड़ान के लिए आमंत्रित कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से यहां से उड़ान के लिए लगातार निगरानी की जा रही है परंतु कोरोना संक्रमण के चलते इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया जा पा रहा है। उन्होंने फरवरी में उद्घाटन की संभावना जताई। एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों के निरीक्षण के बाद डीके कामरा ने कहा कि यहां से घरेलू उड़ान कभी भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन मौजूद हैं, परंतु यह भी उद्घाटन के बाद ही होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण तेजी से पूरा करें : कामरा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उत्तरी क्षेत्र के डायरेक्टर ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया
कसया (कुशीनगर)। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उत्तरी क्षेत्र के डायरेक्टर डीके कामरा ने एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद कार्यदायी एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अभियंताओं ने जलस्तर ऊपर होने व वाटर लॉगिंग की समस्या को निर्माण में देरी की वजह बताई। इस पर डायरेक्टर ने 30 जनवरी के पहले टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य पूरा करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने 15 जनवरी तक एटीसी बिल्डिंग का भी काम पूरा करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा ने डायरेक्टर डीके कामरा को एयरपोर्ट विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण की वर्तमान कार्रवाई की जानकारी दी। डायरेक्टर ने रनवे, एटीसी बिल्डिंग, अग्निशमन, एप्रन, पॉवर हाउस, सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी, महाप्रबंधक संजय नारायण, वेस्टर्न आउटडोर के एमडी दलेर सिंह, एटीसी डायरेक्टर संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे। इस दौरान कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने डायरेक्टर डीके कामरा से मुलाकात कर उड़ान जल्द शुरू कराने की मांग की। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब इस एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। एएआई ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें