फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में आए लोगों की हुई जांच, मांगा पहचान पत्र

Tue, 13 Feb 2018 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चेक करते एसपी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को शहर के कई प्रमुख बैंकों में जाकर एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान बेवजह बैंक परिसर में खड़े लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई और पहचान पत्र की जांच कर उन्हें छोड़ा गया। कई लोगों के पास पहचान पत्र न होने पर एसपी ने उन्हें कोतवाली भेजा। बाद में हिदायत देकर छोड़ा गया। शहर में भी एसपी के पैदल भ्रमण किया। एसपी के पैदल गश्त की जानकारी होते ही यातायात पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाया। 
विज्ञापन


सोमवार को दिन के करीब 11 बजे एसपी यमुना प्रसाद, सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी सुभाष चौक स्थित पीएनबी शाखा में पहुंचे। यहां एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था हाल जाना और होमगार्ड व पुलिसकर्मियों को हर ग्राहकों की गतिविधि पर नजर रखने को कहा। बैंक कर्मियों के अलावा ग्राहकों से भी एसपी ने बात करके धन जमा करने व नकासी के दौरान सतर्क रहने तथा अपरिचितों से लेन-देन नहीं करने को कहा।

इसके बाद वह सुभाष चौक के पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। यहां से बाजार की तरफ पैदल चल पड़े। एसपी के साथ पुलिसकर्मियों को देखकर बाजार में खलबली मच गई। सड़क पर ठेला लगाए दुकानदार इधर-उधर खिसकने लगे।  एसपी को देख यातायात प्रभारी परमहंस यादव की पूरी टीम सक्रिय हो गई। सुभाष चौक से मेन बाजार व रामकोला रोड पर यातायात टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों को किनारे कराया। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने एवं अवांछित लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अफसरों को क्षेत्र में पैदल गश्त करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानेदार व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पडरौना में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें