फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि की तैयारी, सज गए शिवालय

Tue, 13 Feb 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सजा शिवालय। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में सोमवार की देर शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई। प्राचीन कुबेरनाथ शिवमंदिर में साफ-सफाई से लेकर पुरुष और महिला श्रद्घालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई। वहीं पूजन सामग्रियां बेचने वाले विक्रेता भी अपनी-अपनी दुकानें सजा लिए। 
विज्ञापन


फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि को लेकर कई मान्यताएं हैं। कोई सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से मानता है तो पौराणिक कथाओं में इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होने की बात कही गई है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। 

 पडरौना नगर के छावनी में स्थित प्राचीन भन्नुनाथ शिवमंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई। मंदिर की सफाई के अलावा इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया है। वहां पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन प्रारंभ कर दिया गया। यहां हर साल सुबह मेला भी लगता है। इसी तरह तहसील परिसर स्थित शिवमंदिर परिसर, महादेव मंदिर छावनी, नगर के शिवाला मंदिर, लमुहा शिवमंदिर, करहिया शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भी महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए प्राचीन कुबेरनाथ शिवमंदिर में सोमवार की शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई। पुलिस प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा तथा मेले में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। यहां जलाभिषेक के लिए दूरदराज से आने वाले शिवभक्त एक दिन पहले ही यहां पहुंचकर रात्रि विश्राम करते हैं और मध्यरात्रि में जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के गर्भगृह से लेकर मुख्य गेट तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा न हो। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री, खिलौने, मिठाइयां, फल तथा घरेलू सामानों की दुकानें भी सज गई हैं। 

 तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाना है। इसे लेकर सोमवार से ही बाबा पंचेश्वरनाथ शिवमंदिर शिवाघाट, बाबा बिंदेश्वरीदास शिवमंदिर पकड़िहार, विश्वकर्मा शिवमंदिर जवाहरनगर, रामजानकी शिवमंदिर गांधीनगर सहित राजेंद्रनगर, राजपुर, जोगनी, पिपराघाट, अहिरौलीदान, मलाही टोला, ब्रह्मपुर, पिरोजहां, बिजलीघर स्थित शिवमंदिर, गंडक कॉलोनी स्थित शिवमंदिर सहित अन्य शविालयों में महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों को सजाने के साथ भजन-कीर्तन, पेयजल, प्रकाश, महाश्रृंगार, शिवपार्वती विवाह, भंडारा आदि का इंतजाम किया गया। 

पुलिस प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के  लिए एसओ कुबेरस्थान राजेश कुमार मौर्या के साथ महिला थाने की एसओ सहित 5 एसओ, 12 एसआई, 6 एचसीपी, 37 कांस्टेबल, 9 महिला कांस्टेबल, 2 ट्रैफिक पुलिस, एक फायर ब्रिगेड वाहन के अलावा 2 प्लाटून पीएसी बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को मेले से बाहर रोकने के लिए पुलिस ने अन्हारीबारी चौराहा, पिपरा जटामपुर मोड़, दक्षिणी पेट्रोल पंप, अमवा गेट, हाईस्कूल मोड़ सहित सात स्थानों पर बैरियर बना रखा है। मंदिर की सुरक्षा एवं गहन निगरानी के लिए पुलिस बल के अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

जरार निवासी ज्योतिषाचार्य रवींद्रनाथ त्रिपाठी बताते हैं कि द्वादशी और त्रयोदशी तिथियां जिस दिन मिल जाती हैं, उसी दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह शुभ दिन 13 फरवरी को पड़ रहा है, इसलिए महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इसके अलावा त्रयोदशी अगले दिन सूर्योदय के बाद तक है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर सूर्योदय के समय तक त्रयोदशी तिथि रहती है तो वह पूरा दिन भी महाशिवरात्रि में ही माना जाता है। शिव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें