फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में सरकारी निकली जमीन , दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के आर्य समाज मंदिर के पास कुछ दिन पहले रात में अतिक्रमण हुई जमीन राजस्व विभाग की जांच में सरकारी निकली। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारी को नोटिस देकर 25 सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के रेलवे स्टेशन रोड किनारे तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि है। इस जमीन के कुछ हिस्से में पहले एक मदरसा संचालित होता था, जबकि इस भूमि के पूरब की तरफ से आर्य समाज मंदिर है।
उत्तर तरफ प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल का संचालन होता है। इसी तरह जमीन के दक्षिण तरफ शहर के कुछ लोगों का आवास है। जिस जमीन पर मदरसा संचालित होता था, वहां दो मंजिला भवन में संचालित मदरसा बंद होने के बाद वहां एक मुस्लिम परिवार रहने लगा। इस जमीन पर बीते 25 अगस्त की देर रात शहर के राजेश टिबडेवाल निवासी ग्राम साहबगंज ने जबरन कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें