फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में ब्लॉक से नदारद मिले 21 कर्मी, नोटिस जारी

Thu, 25 Sep 2025 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक कार्यालय का बीडीओ अखंड प्रताप ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुबह 10:10 बजे तक केवल एक कर्मचारी अपने जरूरी कार्य निपटाता मिला। कार्यालय में अन्य कर्मचारी नहीं मिले। बीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते 21 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ ने कहा कि दायित्व निर्वहन में लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सुबह बीडीओ अखंड प्रताप ने सभी कार्यालयों और पटल सहायकों की जांच की। निरीक्षण में केवल एक ही कर्मचारी मौके पर मिले। कार्यालय में कोई कर्मचारी और तकनीकी सहायक नहीं मिले। निरीक्षण के बाद बीडीओ अखंड प्रताप ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ा पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय सरकारी कामकाज का केंद्र है। यहां समय पालन में कोताही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। बीडीओ ने यह भी चेतावनी दी कि ब्लॉक स्तर पर विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या देरी पाई गई तो जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई अनिवार्य होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने और समय से कार्यालय पहुंचकर पूरी निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें