फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफेदपोश की भूमिका की जांच शुरू, दो पशु तस्कर उसके गांव के निकले

Sat, 27 Sep 2025 10:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुए ऑडियो की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसमें जो सफेदपोश पैरवी कर रहा है, उसके गांव के दो पशु तस्कर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व में तस्करी में इसकी भूमिका सामने आ चुकी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है, लेकिन पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। वहीं सफेदपोश कार्रवाई से बचने के लिए जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पशु तस्करी के दर्ज मुकदमे में दो आरोपियों की सफेदपोश ने पैरवी की थी। पैरवी करने वाला सफेदपोश पशु तस्करों के गांव का बताया जा रहा है। पूर्व में भी सफेदपोश का तार शराब तस्करों से जुड़े होने का मामला सामने आ चुका है। एक व्यक्ति ने बताया वायरल ऑडियो में पशु तस्करों की पैरवी कर रहा सफेदपोश अपने रसूख के दम पर पश्चिम के ओर से आने वाले गोवंशीय पशुओं को कार में सवार होकर बिहार बार्डर पार कराता है। इसके अलावा शराब तस्करी में भी उसकी संलिप्तता है, लेकिन पुलिस उसके रसूख व हनक के आगे कार्रवाई से कतराती रही है। वायरल ऑडियो में जिस अंदाज में सफ़ेदपोश पिकअप छोड़ने की पैरवी कर रहा है वह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि पशु तस्करी के धंधे में उसकी जड़ें कितनी गहरी हैं। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पशु तस्करों व इससे जुड़े लोगों की जांच गोपनीय तरीके से चल रही है। वॉयरल आडियो की भी जांच कराई जाएगी। जिसकी भी संलिप्तता होगी उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।


पिपराइच की घटना से भी जुड़ेंगे सफेदपोश के तार

तमकुहीराज। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी दीपक की पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई कर पशु तस्करों की कमर तोड़ दी। सूत्र बताते हैं वायरल ऑडियो में शामिल सफेदपोश के तार बिहार के पशु तस्करों व उनके गुर्गों से जुड़ेंगे।क्योंकि बिहार के तस्करों का यूपी के सीमावर्ती इलाकों मे इनका नियमित आना-जाना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें