फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी के आरोप की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार को समूह की महिलाओं ने पुष्टाहार वितरण में लगाया था गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के कुसम्हा गांव में पुष्टाहार वितरण में धांधली के आरोप कि मंगलवार को ब्लॉक की टीम ने जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को कुसुमहा गांव के मां गायत्री देवी महिला स्वयं सहायता समूह से महिलाओं ने बीडीओ से मुलाकात कर गांव में हुए पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ सुप्रिया ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक सतेंद्र कुमार, अनिल कुमार और मनोहर कुमार की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। ब्लॉक मिशन प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थियों में 64 पैकेट दाल, 53 पैकेट रिफाइन तेल वितरित किया गया है। यह पुष्टाहार तीन माह से छह वर्ष के बच्चों, छह माह से तीन वर्ष के बच्चों, गर्भवती व धात्री स्त्रियों और कुपोषित बच्चों को दिए गए हैं। मां गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना था कि ब्लॉक से सीधे सामान लाभार्थियों को दे दिया गया है। इसकी सूचना समूह को भी नहीं दी गई। टीम ने जांच के बाद समूह की महिलाओं की शिकायतें सुनी और जांच टीम तैयार कर संबंधित को शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू त्रिपाठी, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें