फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेन जी कनेक्ट यात्रा में युवाओं से किया संवाद

Sat, 22 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/सपहा। जस्टिस मोर्चा की तरफ से निकाली जा रही जेन जी कनेक्ट यात्रा कुशीनगर पहुंची। महात्मा बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली की तरफ मुख्य गेट पर नुक्कड़ सभा कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके अलावा नुक्कड़ सभा के माध्यम से छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से संवाद किया गया। जस्टिस मोर्चा से जुड़े प्रियेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश का युवा पेपर लीक, लंबित भर्तियों, खाली सरकारी पदों, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सवालों को गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाना तथा युवाओं को इन मुद्दों पर एकजुट करना है। उन्होंने छात्रों और युवाओं में पंफलेट वितरित कर बताया कि यात्रा देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें