फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार के घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार के घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर )। क्षेत्र के हरदिया हाता निवासी पूर्व प्रधान, मान्यता प्राप्त पत्रकार के घर में घुसकर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। गांव में चल रहे विकास कार्य का वीडियो बनाए जाने से नाराज होकर दबंगों ने प्रधान के घर में घुसकर मारपीट की। इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर जताई नाराजगी
क्षेत्र के हाता ग्राम सभा निवासी पत्रकार अनिल पांडेय ने पटहेरवा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम सभा में परफार्मेंस ग्रांट के तहत काम चल रहा है। शनिवार शाम वह निर्माण कार्य से संबंधित वीडियो बनाने गए थे। इसकी जानकारी होने पर सोमवार सुबह शैलेन्द्र यादव, नंद यादव और रवि प्रसाद ने घर में घुसकर मारपीट की। वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हुए अपशब्द कहने लगे। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित वहां से भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें