फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब वर्गाकार बनेगा इंटीग्रेटेड सेंटर, नक्शा संशोधन कर उच्चाधिकारियों को भेजा प्रस्ताव

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार सीमा स्थित रजवटिया गांव में प्रस्तावित है इंटीग्रेटेंड सेंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड सेंटर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस बहुद्देशीय सेंटर के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने क्वेरी लगा दी है। अब इसे वर्गाकार बनाने की योजना है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने नक्शा को संशोधित कर नवीन नक्शा की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू हो सकता है।
जिला प्रशासन की तरफ से यूपी-बिहार सीमा पर शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत इंटीग्रेटेड सेंटर के लिए भूमि तलाश की कार्रवाई बीते कई माह से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए करीब सौ एकड़ जमीन चाहिए थी। इसको लेकर हाईवे किनारे तहसील प्रशासन ने रजवटिया ग्रामसभा में जमीन चिह्नित किया है। तहसील प्रशासन की तरफ से उपलब्ध इस नक्शा को जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। डीएम ने भी इसका निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली थी।
विज्ञापन

इस बहुद्देशीय हब में स्कूल, अस्पताल, क्रिकेट ग्राउंड, पार्क के अलावा अन्य कई तरह के निर्माण कार्य होने हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद 29 दिसंबर को लखनऊ की लोक निर्माण विभाग की टीम भी इस जगह का निरीक्षण कर चुकी है। इसमें सहायक वास्तुविद लोक निर्माण विभाग लखनऊ की स्वप्निल सोनकर, वास्तुविद लोकनिर्माण विभाग लखनऊ छोटेलाल गुप्ता और कुशीनगर के एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मृत्युंजय कुमार थे। स्वप्निल सोनकर ने बताया था कि हाईवे किनारे इंटीग्रेटेड सेंटर के लिए यह जगह बहुत सटीक है। बहुत जल्द शासन स्तर से इसके निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि बहुद्देशीय हब को लेकर रजवटिया ग्रामसभा में हाईवे किनारे दोनों तरफ अनुमानित करीब सौ एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड सेंटर का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने क्वेरी लगा दी थी। अब पुन: नक्शा संशोधन करते हुए रिपोर्ट भेज दिया गया है। इंटीग्रेटेड सेंटर निर्माण को लेकर नक्शा वर्गाकार बनाकर नक्शा संशोधन करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें