फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बीमा अभिकर्ता व युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बीमा अभिकर्ता व युवती घायल
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। कसया-तमकुहीरोड मार्ग स्थित धर्मपुर नहर चौराहा पर स्कूटी सवार युवती अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइकसवार बीमा अभिकर्ता और स्कूटी सवार युवती को गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार को कसया एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी बीमा अभिकर्ता दिवाकर मणि त्रिपाठी (55) बाइक से बृहस्पतिवार को दिन के करीब 11 बजे कसया की तरफ जा रहे थे। वह धर्मपुर नहर चौराहा पर पहुंचे थे। पीछे से आ रही स्कूटी उनकी बाइक में टकरा गई। स्कूटी को मठिया भोकरिया निवासी सुभाष प्रसाद की पुत्री खुशबू (20) चला रही थी। दिवाकर हेलमेट नहीं पहने थे, जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू का हेलमेट टूट गया और उसके हाथ व पैर में गंभीर चोट आई। वहां जुटे ग्रामीणों ने दोनों को पहचाना व घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दिवाकर के परिजन निजी वाहन से कसया के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, खुशबू के परिजन भी उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें