फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-वन अस्पताल की कमियों को दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
सपहां सीएचसी में बने एल वन कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अफसर पी गुरु प्रसाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एल-वन अस्पताल की कमियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, टीकाकरण व ऑक्सीजन उत्पादन पर दिया जोर
कसया(कुशीनगर)। बुधवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगे नगर स्थित सपहां सीएचसी में बने एल-वन कोविड अस्पताल का जिले के नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। अस्पताल में मिली कमियों को जल्द दूर करने व साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।
जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए बने प्लांट का निरीक्षण किया और अधिक उत्पादन होने पर जिले के अन्य अस्पतालों तक आपूर्ति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि धन की कमी इस कार्य में बाधा हो तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर भिजवाएं। उसके बाद आईसीयू, पीकू, जनरल , ओमिक्रॉन, इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेंटिलेटर लगवाने व टीकाकरण के लंबित ऑनलाइन डाटा फीड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम एस. राजलिंगम, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, प्रभारी अधीक्षक डॉ. युसुफ अली, डॉ. आरिफ अली, डॉ. नेहा रानी, डॉ. पीके सत्यार्थी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, कालिंदी कला यादव, सरोज पाठक, बशीर अहमद, अशोक कुमार, अरुण कुमार, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें