फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बूथों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत

Fri, 24 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निर्विघ्न व शांति पूर्ण मतदान के लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने नगर के आसपास के बूथों का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को बूथ पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मटियरवा पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल ने बूथ पर पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, रैंप, वॉलंटियर्स, कक्ष में पर्याप्त रोशनी, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने माइक्रोआब्जर्वर, वेबकास्टिंग आदि बिंदुओं की जानकारी ली और सदर एसडीएम को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। इस दौरान सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें