फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वंचित पात्रों की दो दिन में सूची बनाने के निर्देश

Sat, 07 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ग्राम पंचायत मैनपुर के दीनापट्टी मुसहर बस्ती एवं कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट का शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर (एनआरएलएम) आरके मिश्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने दो दिन में आवास व पेंशन से वंचित पात्रों की सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर आरके मिश्र, बीडीओ रवि रंजन के साथ कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट पहुंचे। कायाकल्प के तहत हुए कार्यों को देखा। शौचालय एवं यूरिनल की मरम्मत कराने के लिए सचिव निर्देश दिए। नामांकन, उपस्थिति, पढ़ाई और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
दीनापट्टी मुसहर बस्ती में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर ने मुसहर समुदाय के लोगों से आवास, पेंशन, शौचालय, राशन वितरण, पुष्टाहार आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सचिव को योजनाओं से वंचित पात्रों की सूची बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, सचिव पवन कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, संजय यादव, पीएन राय, शुभम निगम, नेहा सिंह, अर्चना, अखिलेश, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें