फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एआर ने क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 07 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। किसानों से धान खरीद की मौजूदा स्थिति व रबी फसल की बुवाई के लिए खाद की उपलब्धता का एआर कोआपरेटिव ने शुक्रवार को बी पैक्स गोपालगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने फास्फेटिक व यूरिया का स्टाक से मिलान किया। वहीं, धान खरीद के लिए केंद्र पर झरना, नमी मापक यंत्र व इलेक्ट्रॉनिक कांटा नहीं मिला। केंद्र प्रभारी को केंद्र पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कसया तहसील परिसर में बी पैक्स गोपालगढ़ के नाम से पीसीएफ का धान क्रय केंद्र बनाया गया है। धान खरीद एक नवंबर से चालू है। लेकिन केंद्र पर अब तक धान की खरीद नहीं हुई है। यह शुक्रवार को दोपहर बाद एआर कोआपरेटिव नीरज कुमार गोंड के निरीक्षण में सामने आया।
विज्ञापन

केंद्र पर झरना, कांटा व नमी मापक यंत्र नहीं मिला। वहीं गोदाम में रखे उर्वरक का ई पास मशीन की पर्ची से मिलान किया। उन्होंने यूरिया की अग्रिम स्टाक रखने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने सचिव संतोष कुमार पांडेय को केंद्र पर धान खरीद में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से फास्फेटिक उर्वरक की कीमत भी जानी। उनके जवाब से संतुष्ट दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें