फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुरक्षा के सभी इंतजाम करने की हिदायत

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कसया एसडीएम ने बुधवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में खुली अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा के सभी इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम पारितोष मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से पटाखा की 18 अस्थायी दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहां अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जांच के लिए प्रशासनिक टीम लगाई गई है। दुकानों के लाइसेंस की जांच कर दुकान के पास बाल्टी में पानी, बालू समेत अन्य इंतजाम कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जांच के दौरान जहां कमियां मिल रही हैं, उन्हें चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नंदलाल पाठक, मनोज कुमार वर्मा, विशाल कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, मुलायम यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें