फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपसी सौहार्द के साथ दिवाली मनाने की अपील

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपदवासियों को डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी संतोष कुमार मिश्र ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। शांति और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। डीएम ने कहा कि दिवाली पर्व को परिवार की खुशियों के साथ मनाएं। किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। एसपी ने कहा कि पंडालों में रखी गईं लक्ष्मी प्रतिमाओं पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि आयोजक को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। मूर्ति कलाकारों के यहां से पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिमाओं को पहुंचाया गया। त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट है। शहर और कस्बों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें