फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समय रहते सीएचसी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Thu, 14 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवंबर में होने वाली जांच के क्रम में स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां जोरों पर हैं। सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया ने बुधवार को फाजिलनगर सीएचसी का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर बाद सीएचसी पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी ने औषधि स्टोर रूम, ओपीडी, आपरेशन थियेटर, एक्स रे, पैथालोजी, दवा वितरण आदि व्यवस्थाओं को देखा। निर्माणाधीन पैथोलॉजी भवन को समय से पूरा करने की हिदायत दी। परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देने के लिए कहा। उन्होंने जरूरत के मुताबिक परिसर में पीले व नीले रंग की डस्टबिन रखने के लिए कहा। इस दौरान अधीक्षक डाॅ.यूएस नायक, डाॅ. अखिलेश कुमार, डाॅ. ताहिर अली, डाॅ. आरिफ, डाॅ. अंशिका राय, डीके राय, एनके सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज राय, गांधी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें