फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। फाजिलनगर कस्बा में फोरलेन पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते आए दिन यातायात की समस्या को लेकर रविवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित कुमार सिंह ने विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने जाम और आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया और जल्द समाधान की जरूरत बताई।
विज्ञापन

रविवार को परियोजना निदेशक ने निर्माण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
साथ ही सर्विसलेन और नाली निर्माण का काम भी जल्द पूरा करने को कहा, ताकि कस्बे में आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिले। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पशुपति नाथ जायसवाल, मुकुल तिवारी, योगेंद्र कुशवाहा, विजय सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें