फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश

Sat, 18 Apr 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसील सभागार में एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कसया। तहसील परिसर में शुक्रवार को एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने, शादी-विवाह के सीजन में गैस की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद लंबे समय से सिलिंडर नहीं मिल पाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति करे। एजेंसियां होर्डिंग-बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के प्रति जागरूक करें और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शादी समारोह में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर स्वरूप श्याम ने कहा कि सभी वितरक अपने स्टॉक का समुचित प्रबंधन रखें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने लखनऊ में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया और बताया कि 100 किलो से अधिक एलपीजी गैस का भंडारण नियमों के विरुद्ध है।
ऐसे में शादी समारोह के लिए एक बार में अधिकतम 5 सिलेंडर ही दिए जाएं, शेष सिलेंडर खाली होने के बाद उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में गैस संचालकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में गैस का लोड कम आ रहा है और कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति भी सीमित संख्या में हो रही है। कुछ संचालकों ने मैनुअल आपूर्ति व्यवस्था को पुनः शुरू कराने की मांग भी की। इस दौरान पूर्ति अधिकारी विजय कुमार, आईओसीएल सेल्स ऑफिसर अनुभव सहित सभी गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें