फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-बिहार सीमा पर सतर्कता के निर्देश

विज्ञापन
कुशीनगर के हाटा नगर में शांति व्यवस्था की जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर और आईजी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
यूपी-बिहार सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। बिहार सीमा स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी पर शनिवार की शाम मंडलायुक्त की अगुवाई में बिहार एवं यूपी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। मातहतों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर और आईजी जयनारायण सिंह बहादुरपुर पुलिस चौकी पहुंचे। यहां मौजूद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों एवं बिहार प्रांत के अधिकारियों के साथ बैठक की। लोगों से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की अपील की गई। अफवाह से दूर रहने एवं समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों की तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई। दोनों प्रांत के अधिकारियों ने विवाद से संबंधित सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान पर भी वार्ता की। इस दौरान एसडीएम एआर फारूकी, सीओ नितेश कुमार सिंह, एसओ कमलेश कुमार सिंह, बिहार प्रांत के गोपालगंज के एसडीओ उपेंद्र पाल, एसओ गोपालपुर अजीत कुमार सिंह, एसओ कुचायकोट रंजीत कुमार पासवान, सलेमगढ़ टोल प्लाजा प्रभारी ऋषिकेश सिंह, बहादुरपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्र बिहार सीमा तक पहुंचकर क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। अधिकारियों ने मातहतों से फैसले के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखने की हिदायत देते हुए किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें