फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेकिंग अभियान में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात को जिलेभर में सघन चेकिंग एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी तथा दो थाना प्रभारियों द्वारा देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों, पीआरवी वाहनों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सीओ उमेशचंद भट्ट ने थाना रामकोला व कसया क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। उन्होंने भ्रमणशील पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया, जो अपने निर्धारित रूट चार्ट पर सतर्क एवं सक्रिय पाए गए। इस दौरान प्रमुख बैरियरों, पिकेट प्वाइंट्स तथा बिहार बॉर्डर प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को प्रभावी गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। थाना खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने थाना हनुमानगंज, खड्डा में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें