फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्याज लदा ट्रक हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा

Sun, 04 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। फोरलेन हाईवे स्थित जोकवा बाजार के समीप शनिवार को तड़के एक प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रहा कि वह पलटा नहीं, इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। महाराष्ट्र के नासिक से प्याज लेकर कोलकाता जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर जोकवा बाजार के नजदीक हाईवे पर लगे लोहे की करीब 20 मीटर लंबाई में रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को नींद आने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने कहा कि हादसे की सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें