पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक कार्यालय का शुक्रवार को डीसी मनरेगा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर स्थित आजीविका मिशन, तकनीकी कार्यालय, एडीओ पंचायत और बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी और कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी राकेश कुमार ने पुराने पड़े अलमारियों को हटाकर नई अलमारियों में अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। सरकार की तरफ से संचालित मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गांवों में मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।