फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के निर्देश

Thu, 19 Sep 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय के सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के प्रार्थनापत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एसपी ने जिले के सभी थानों, सीओ कार्यालय, आईजीआरएस सेल पर नियुक्त जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। कहा कि थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र का समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें