पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजीनिक दलों के प्रतिनिधियों की डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की सूची प्रस्तुत की गई। किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। जर्जर भवन से हटाकर मतदेय स्थलों को दूसरे सरकारी भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधन के बाद विधानसभा क्षेत्र खड्डा में एक मतदान केंद्र कम करने व एक मतदेय स्थल बढ़ाने, पडरौना में पांच मतदान केंद्र कम करने व तीन मतदेय स्थल बढ़ाने, तमकुहीराज में एक मतदेय स्थल बढ़ाने, फाजिलनगर में एक मतदेय स्थल बढ़ाने, हाटा में दो मतदान केंद्र बढ़ाने, रामकोला और कुशीनगर में कोई संशोधन या बदलाव नहीं किया गया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष भोला प्रसाद यादव, भाजपा जिला संयोजक केशव नाथ उपाध्याय, अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी, माकपा जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष राम अवध गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि भाजपा रुद्र प्रकाश सिंह, कमाल असगर रिजवी, मकसूद अहमद, शशि मद्धेशिया मौजूद रहे।