फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में स्टॉफ मूवमेंट रजिस्टर बनाने का निर्देश

Sat, 22 Apr 2017 12:36 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्टॉफ मूवमेंट रजिस्टर बनाने का निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला का शुक्रवार को एसडीएम कप्तानगंज ने निरीक्षण किया। वहां उपस्थिति पंजिका चेक की तो सभी के हस्ताक्षर बने थे, लेकिन उपस्थित कर्मचारियों की संख्या कम थी। उनका मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं बना था। इस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारी को कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
रामकोला सीएचसी पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने काउंटर के बाहर लाइन में खड़े मरीजों से दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने दवा का स्टॉक चेक किया तो कई दवाइयां नहीं मिलीं। कर्मचारियों ने बताया कि जिले से दवा की आपूर्ति कम की जा रही है। वार्ड में लगे पंखे खराब होने पर उन्होंने मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मरीजों से अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान शिवमुरारी लाल, डॉ. रजनीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें