फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देगा इंस्पायर अवॉर्ड

Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालयों को निर्धारित समय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के नवाचार आधारित विचारों को सामने लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित 291 वित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचलित होते हैं। इसमें नामांकित विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को कम से कम पांच विद्यार्थियों के आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े नए विचार और उपयोगी मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें और निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अपने नवाचार को सामने रखने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े अभिनव विचारों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें