फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीपावली पर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के इंतजाम परखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन उपकरणों के साथ पानी और बालू की व्यवस्था जांची, कमी मिलने पर तत्काल पूरा कराने का निर्देश
विज्ञापन


कसया। दीपावली पर पटाखा दुकानों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच के लिए शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने लीलावती स्टेडियम में लगी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की पड़ताल की। दुकानों पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था जांची।
निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पानी और बालू उपलब्ध नहीं मिला। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी और बालू की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में आग पर तत्काल काबू पाने के लिए ये इंतजाम जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पटाखा दुकानों के बीच निर्धारित तीन फीट की दूरी का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही दुकानों के आसपास खुले और कटे बिजली के तारों की स्थिति देखी। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सावधानी बरतने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें