फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा में दबकर तीन मजदूर घायल

Thu, 08 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
मजदूर दबकर घायल > - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील परिसर स्थित जर्जर आवास के एक हिस्से का मलबा बृहस्पतिवार को गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। इस जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा था, इसके लिए कई मजदूर लगाए गए थे। घायलों को हाटा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हाटा तहसील में जर्जर हो चुके अधिकारियों के आवासों को तोड़ कर नया आवास बनाने का काम चल रहा है। तहसीलदार आवास को कुछ मजदूर तोड़ रहे थे। दिन के करीब 10 बजे अचानक इस भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। वहां काम कर रहे अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी बसंत(45), गुड्डू सिंह (35) और रामप्यारे सिंह (45) मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी होते ही तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को तुरंत एसडीएम की गाड़ी से हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर बसंत की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। शेष दोनों घायलों को इलाज हाटा सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें