सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित चिलवान टोले के पास सोमवार की देर रात बाइक की चपेट आने से युवक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकोला पुलिस दोनों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाई। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के चिलवान टोला निवासी डब्लू उर्फ अनवर (30) चिलवान गांव में सड़क के किनारे अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। वह बिहार राज्य के बगहां थाना क्षेत्र के निवासी प्रवेश की बाइक की चपेट में आ गए। डबलू और प्रवेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में खोटही चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायल प्रवेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।