तमकुहीराज। लतवा मुरलीधर स्थित शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार देर शाम विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार व एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में गांव के लोगों से जुड़े समस्याओं के समाधान का निर्देश दिए गए।
क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर सीधा संवाद व समाधान करने के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन तमकुहीराज ब्लॉक लतवा मुरलीधर स्थित शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार देर शाम विधायक तमकुहीराज डॉ असीम कुमार, एसडीएम कुणाल गौरव, बीडीओ अशोक सिंह, सचिव इमरान आलम, लेखपाल शिव कुमार के नेतृत्व में सपन्न हुआ। ग्राम चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में मौजूद ग्रामीणों को जानकारी दी गई। चौपाल में मौजूद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश टीम को दिए गए। चौपाल में विधायक डॉ असीम कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर ग्राम सभा में एक चौपाल लगाकर जनता से जुड़े समस्याओं का सीधे समाधान किया जाए।चौपाल के माध्यम से जनता से सीधे संवाद व मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में आसानी होगी।एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से सभी विभागों के कर्मचारी सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। इसके अलावे विशेष क्षेत्रीय विकास से जुड़ी परियोजनाओं व जन सुविधाओं के संचालन व गुणवत्ता की भी जानकारी मिलेगी।
इस दौरान प्रधान रजनीश कुमार राय, अवधेश राय, आशुतोष कुमार, विनोद राय,अमित राय, शिवशंकर गिरी, रविन्द्र कुशवाहा, अवध गुप्ता,शिव गिरी, अजय गिरी, शैलेन्द्र पांडेय, मन्नू मिश्रा, आलोक शाही, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे