फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जी राम जी योजना के बारे में दी जानकारी

Mon, 05 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की ओर से मंझरिया गांव में वीबी जी राम जी योजना की जागरूकता के लिए किसान जागृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 150 किसानों ने प्रतिभाग किया। यह गोष्ठी भारतीय अनुसंधान परिषद व भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी डा.शमशेर सिंह ने गोष्ठी में योजना के प्रमुख तथ्यों की जानकारी किसानों को दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन अब वीबी जी राम जी में 125 दिन रोजगार की गारंटी के साथ 60 दिन का मौसमी फसल अवकाश भी रहेगा।
डा.अरुण प्रताप ने किसानों को गेंहू और गन्ने की फसल प्रबंधन की जानकारी दी। रिद्धि वर्मा ने जी राम जी योजना में पंजीकरण कराकर जाॅब कार्ड बनवाकर योजना का लाभ हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, सतीश सिंह, कृपा शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें