फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में दी गई महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की जानकारी

Thu, 26 Mar 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति के तहत रविंद्रनगर के एक विद्यालय में जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एके दूबे ने बताया कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इसलिए कार्य स्थल हो या अन्य कोई स्थान उन्हें डरने की जरूरत नही है। पूरी निर्भयता के साथ अपने लक्ष्य की तरफ से आगे बढ़ें। किसी भी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर जानकारी दें। सूचना मिलते ही सहायत मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की स्वावलंबन के लिए सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह, प्रीति सिंह, बंदना कुशवाहा, आभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें