फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को दी साइबर क्राइम के बारे में जानकारी

Tue, 13 Aug 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम तहत जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर अपराध इस समय लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसके बारे में जागरूकता ही इससे बचने का एक मात्र सही रास्ता है। सोशल मीडिया पर कोई भी गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए लोगों को बचना चाहिए। जिसके बारे में आप भली भांति नहीं जानते हैं, उनकी तरफ से भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। यदि अनजाने में भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरूपयोग किया तो धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें