तुर्कपट्टी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मन्त्रालय के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्र के धोरठ शंकरपुर के लखीबाग स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिसर में नशमुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने कहा कि समाज में फैलने वाली सभी बुराइयों का मूल जड़ नशीला पदार्थ है। इसके सेवन के साथ ही व्यक्ति व परिवार के पतन की शुरूआत हो जाती है। नशा करने वाला व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से पूर्णतया बरबाद हो जाता है। उन्होंने छात्रों को किसी भी तरह का नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान राजेंद्र वर्मा, अमरनाथ पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, इबराना परवीन, बृजेश पटेल, चंद्रशेखर प्रसाद, विनोद कुमार पांडेय, सुनील गुप्ता, शिवकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।