कप्तानगंज। तहसील सभागार में शनिवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें बीएलओ को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगतियों) को दूर करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रामकोला विधानसभा क्षेत्र के 61 हजार मतदाताओं का तार्किक विसंगतियां मिली है। इसके चलते उनकी मैपिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने कार्मिकों को निर्वाचन नामावली में पाई जाने वाली त्रुटियों, विसंगतियों और उनके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। संवाद