सुकरौली। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय बढ़या बुजुर्ग में एनएसएस के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई।
नागेंद्र चौहान ने बताया कि विभिन्न मोबाइल एप पर दिए गए जानकारी से ही साइबर अपराधी उसका फायदा उठाते हैं। ऐसे किसी भी एप पर अपनी निजी जानकारी न दें। जो प्रलोभन देने की बात कहता हो। जांच परख कर ही फोन पर कहीं गोपनीय सूचना को साझा करें। मुकेश चौहान ने साइबर अपराध के विभिन्न श्रेणियों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। संचालन करते हुए कौशल किशोर तिवारी ने कहा कि लालच बुरी बला है, यह कहावत आज भी प्रासंगिक है। साइबर अपराधियों के जाल में जो फंसा, वह ठगी का शिकार हो जाएगा। इसलिए जागरूक रहें और लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें। संवाद