लखनऊ में सीएम से मुलाकात करते हियुवा नेता।
- फोटो : KUSHINAGAR
सीएम को दी समस्याओं की जानकारी
रामकोला (पडरौना)। सीएम योगी आदित्यनाथ से शनिवार को जिले के हियुवा नेताओं ने लखनऊ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इन्होंने ड्रेन की सफाई और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नए बांध के निर्माण समेत अन्य आवश्यकताओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।
हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, महामंत्री फूलबदन कुशवाहा और पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद शिशु ने सीएम को बताया कि खड्डा क्षेत्र के मरचहवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में छह महीने डूबे रहते हैं। एक नए बंधे का निर्माण हो जाए तो लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सकता है। मवन नाला और कौवासार ड्रेन की सफाई न होने से बरसात के दिनों में किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इनकी सफाई कराकर लोगों को हो रही क्षति को रोका जा सकता है। (संवाद)