फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर दी जानकारी

Wed, 13 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लाक परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार को बीडीओ उषा पाल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान बीडीओ उषा पाल ने कहा कि शासन स्तर से सभी संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं को धरातल पर पहुंचाना ही प्राथमिकता है। प्रदर्शनी देखने से युवाओं को विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड आमजन के समक्ष रखा है। प्रत्येक सेक्टर एवं समाज के सभी वर्गों के हित में राज्य सरकार ने कार्य किया है।गन्ना किसानों का भुगतान, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों का आवास देने तथा युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार देने सहित लगभग 20 से अधिक क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। रामसमुझ पासवान ने कहा की सरकार ने प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव में निरंतर वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी आम जनमानस को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रदेश के विकास की नई गाथा से रूबरू होने और अपने प्रदेश को जानने का अवसर देती है।क्रय केंद्र पर बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें