फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भाजपा विशुनपुरा मंडल और पिपरा मंडल की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से चार नवंबर से चार दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मतदाता सूची को अपडेट किया जा जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाना और नये पात्र मतदाताओं में 18 वर्ष से ऊपर के नामों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे जिसमें पहले से दर्ज मतदाताओं के विवरण पहले से भरे रहेंगे। मतदाता को उसमें अपनी नई फोटो लगाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म वापस देना होगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान और संचालन धनंजय तिवारी ने किया। अंत में दिनेश कुमार राय ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, विवेक पांडेय, नित्यानंद पांडेय, रविंद्र खरवार, जवाहर पाल, श्रीकांत जायसवाल, संजीव उपाध्याय, विकास जायसवाल, छेदी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें