दुदही। क्षेत्र से सटे बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के बालूड़वा गांव में रविवार को एक खेत में ईसाई मिशनरी की ओर से कथित रूप से धर्म परिवर्तन की सूचना से हलचल मच गई। यूपी की ओर से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बिहार पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी अर्पित राय समेत अन्य कार्यकर्ता तत्काल बालूड़वा गांव पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से चले गए। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना भितहा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित स्थान का निरीक्षण कर वहां की स्थिति की जानकारी ली। संवाद