फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांढस बंधाने वालों का लगा रहा तांता

विज्ञापन
परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ढांढस बंधाने वालों का लगा रहा तांता
विज्ञापन

टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत का मामला
कसया(कुशीनगर)। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के सिसई लठउर टोला में चार मासूमों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को दिनभर परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सांत्वना देने वालों में राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इन्होंने परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग सरकार से की है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कुमार ‘लल्लू’ कार्यकर्ताओं के साथ सिसई लठउर टोला पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार को परिजनों की आर्थिक मदद करनी चाहिए। कम से कम 20-20 लाख रुपये देने चाहिए।
विज्ञापन

बाबा साहब वाहिनी के मिठाई लाल भारती, गीता भारती, एमएलसी राम अवध यादव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, राजेश प्रताप राव, राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, मंटू राव ने भी परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राजेश प्रताप राव ने बच्चों की मां को आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन

सपा के एमएलसी पद के प्रत्याशी डॉ. कफिल खान भी दोपहर बाद सिसई पहुंचे। उन्होंने बच्चों की मां सुगिया देवी के पास जमीन पर बैठकर करीब आधे घंटे तक जानकारी ली। उनके साथ अमेरिकन खरवार, आशिक अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एनुल हक आदि मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं का एक दल सिसई लठउर टोला पहुंचा। यह दल काफी देर तक मासूम बच्चों के दरवाजे पर बैठा रहा है। परिजनों से मिलकर घटना की निंदा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें