फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दाल बेसन और खाद्य तेल हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में सोयाबीन का दाम 40 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ा
विज्ञापन

सितंबर की तुलना में अक्तूबर में रोजमर्रा की कई जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम, सोयाबीन सबसे ज्यादा 40 रुपये किलो महंगा

पडरौना। सितंबर की तुलना में अक्तूबर में दाल, बेसन, खाद्य तेल समेत रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सोयाबीन के भाव में हुई है। इसके दाम में करीब 40 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ते दामों से परिवारों का रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।
गृहणी सुनीता श्रीवास्तव, चंदा तिवारी, प्रविका सिंह, पूनम जायसवाल आदि कहना है कि महीने का बजट पहले ही सीमित रहता है। ऐसे में खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से खर्च का संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। दाल और खाद्य तेल जैसी जरूरी वस्तुओं की खरीद में अब पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसका सीधा असर घर के दूसरे खर्चों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानदार महेंद्र गोंड, अजय शर्मा, राजेश अग्रवाल, शिवमोहन जायसवाल ने बताया कि सितंबर की तुलना में अक्तूबर में कई खाद्य पदार्थों के भाव में उतार-चढ़ाव आया है। दालों के साथ बेसन और खाद्य तेल के दाम भी बढ़े हैं। सोयाबीन के भाव में सबसे अधिक तेजी देखी गई है। बाजार में बढ़ती कीमतों का असर खरीदारों की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। कई लोग जरूरत के मुताबिक ही सामान खरीद रहे हैं। महंगाई के कारण रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की लागत बढ़ने से निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

सामान - पहले भाव रुपये में अब रुपये में
अरहर दाल - 125 150
मटर दाल - 50 65
सोयाबीन - 100 140
सरसो तेल - 180 190
चना बेसन - 90 100
मूंग दाल - 130 140
पैकेट हल्दी - 220 250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें