फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झालरों से सजा सदर तहसील कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को हर्षोल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई गई है। सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा। वहीं सुबह नौ बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं प्रशासक वैभव मिश्र ने बताया कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस जिले में पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह पांच बजे से जिले के सभी मंदिरों, मस्जिदों एवं गुरुद्वारों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई करने का निर्देश पहले ही दे दिया गया है। जिले के सभी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों/प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए भी सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी भवनों को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजा दिया गया है। ध्वजारोहण के बाद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित करने के लिए संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्टेडियम में क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे और पडरौना स्थित गांधी पार्क में सायंकाल देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवरही स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 11 शहीदों के नाम अंकित हैं। उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है। इसलिए सभी कार्यक्रमों में लोगोंं की सहभागिता बनाने के लिए दिवस को यादगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें