पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ सहायक अध्यापक को अश्लील हरकत करने के मामले में बीएसए ने जांच टीम गठित की है। बीएसए ने विभागीय जांच कराने के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कमेटी को तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। पडरौना ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा सातवीं की छात्रा ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंची और स्कूल में तैनात एक सहायक अध्यापक पर बांह पकड़ कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाई थी। स्कूल में शोर मचाने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर आई पीआरवी पुलिस ने शिक्षक व परिजन को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर पाक्सो व छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी सहायक अध्यापक प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।