फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेनें पहुंचते ही चढ़ने व उतरने को लेकर हो रही धक्का-मुक्की
विज्ञापन

दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
कप्तानगंज। दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को जनरल बोगियों में भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनें पहुंचते ही यात्रियों के बीच चढ़ने और उतरने को लेकर धक्का-मुक्की हो रही है।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, कानपुर, मुजफ्फरपुर, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। त्योहार के चलते जंक्शन पर 24 घंटे यात्रियों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली के शकूरबस्ती से बिहार के झंझारपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से सुबह 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन की बोगियां पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी थीं। कप्तानगंज से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को अंदर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पानी की किल्लत के चलते यात्री आरओ वाटर की ओर दौड़ते नजर आए।

इसके बाद सुबह 11:50 बजे दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में उतरने और चढ़ने की होड़ मच गई। कई यात्री खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे।
स्पीकअप
मैं दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से आया हूं। मुझे थावे रेलमार्ग से तमकुही रोड जाना है। सुबह 11 बजे से कप्तानगंज स्टेशन पर अगली ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। ट्रेन में सिर्फ जनरल बोगी होने के कारण पूरे रास्ते काफी परेशानी हुई।
सुजीत, तमकुही रोड
मुझे सत्याग्रह एक्सप्रेस से नरकटियागंज जाना है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण मजबूरी में जनरल बोगी से सफर करना पड़ा। दिल्ली से कप्तानगंज तक पूरा रास्ता खिड़की के पास खड़े होकर तय किया। यहां पहुंचकर थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


मदन साह, नरकटियागंज
वर्जन
गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग समेत मंडल के सभी रेल मार्गाें पर त्योहार पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। त्योहार पर बड़े शहरों से लोग घर आते हैं। इसके चलते भीड़ बढ़ी है।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें